भोपाल: राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत निरामय योजना में करोड़ों का घोटाला होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी आशीष महाजन सहायक ग्रेड-3 को निलम्बित कर दिया है।
निलम्बन आदेश में कहा गया है कि उक्त कर्मचारी की पदस्थापना अवधि के दौरान दलाली, वेंडरों से लेन-देन, निजी अस्पतालों का भयादोहन कर उनसे करोड़ों रुपयों की अवैध वसूली संबंधी गंभीर आरोपों से संबंधी शिकायती पत्र प्राप्त हुये थे।
शिकायती पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये महाजन को निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में महाजन का मुख्यालय क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक भोपाल संभाग रखा गया है।