महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उज्जैन नगर निगम द्वारा शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम के लिए शहर की करीब 300 आंगनबाड़ियों व सहायिकाओं को ठेकेदार द्वारा दिए गए दीयों की धुलाई का काम सौंपा गया है। इस आदेश का विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने भी इस पर सवाल उठाये हैं।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को इस कार्य में लगाना उनके सम्मान का अपमान करने के समान है। उन्होंने कहा कि दीयों की धुलाई का कार्य संबंधित ठेकेदारों द्वारा किया जाए और उस राशि से तीन करोड़ से अधिक लागत का कार्य कराया जाए।
उनका ये भी कहना है, कि निगम अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीये धोने के लिए मजबूर करते हैं और किसी भी सूरत में यह काम कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी है और उन्हें एक सम्मानजनक नौकरी दी जानी चाहि। मध्यप्रदेश, जिला प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और सामाजिक पंचायत विभाग इस संबंध में निर्णय लें।