भोपाल में कॉलेज के छात्रों के तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भोपाल के हाथीखेड़ा स्थित एक निजी कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में तोडफोड़ करते दिख रहे छात्र, छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीस और उस पर लगाए गए जुर्माने को लेकर छात्र काफी नाराज़ थे। इसी को लेकर कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच अनबन भी हुई इसके छात्रों ने उन्होंने कॉलेज की इमारत में तोड़फोड़ को अंजाम दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि किस तरह से ये छात्र तोड़-फोड़ कर रहे हैं। साथ ही छात्र जोर-जोर से नारेबाज़ी करते भी दिखाई दे रहे हैं।