बागेश्वर धाम में एक और मौत की खबर है। यहाँ 10 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। मिर्गी से पीड़ित इस बच्ची को परिजन इलाज के लिए बागेश्वर धाम लेकर आये थे। परिजन करीब डेढ़ साल से बागेश्वर धाम आ रहे थे।
परिवार बाड़मेर से 17 फरवरी को बागेश्वर धाम पहुंचा था। 10 साल की बच्ची को बुधराम अपनी पत्नी मां धम्मू देवी और एक अन्य परिजन के साथ लेकर बागेश्वर धाम आया था। बच्ची को मिर्गी के दौरे आते थे। परिवार ने चमत्कार के बारे में सुन कर यहाँ आने का निर्णय लिया था।
परिजनों के मुताबिक़ शनिवार रात को मिर्गी के दौरे भी आए। रविवार दोपहर उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। शरीर में कोई हलचल न होने पर बच्ची को जिला अस्पताल लेकर ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि 17 फरवरी को बच्ची को बाबा जी के पास ले आए थे। यहाँ बाबा ने बच्ची को भभूति भी दी, लेकिन वह ठीक न हो सकी। इससे पहले एक महिला की मौत भी बागेश्वर धाम में हो चुकी है।