मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों पर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार उपहारों की बारिश की जा रही है। लाडली बहनों के लिए फिर से खुशी की खबर आई है। लाड़ली बहनों को मोहन भैया ने फिर से एक तोहफ़ा देने की घोषणा की है। जी हां लाड़ली बहनों के लिए प्रदेश की मोहन सरकार ने तोहफों की झड़ी लगा दी है।
हाल ही में लाड़ली बहनों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहना के तहत मिलने वाले 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए 1 अगस्त को दिए जाने की घोषणा की थी। यानि अगस्त माह में लाड़ली बहनों को पूरे 1500 रुपए दिए जाएंगे।
और अब कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को सस्ते में गैस सिलेण्डर मुहैया कराया जाएगा। यानि कि अब लाड़ली बहनों को घरेलू गैस सिलेण्डर खरीदने के लिए मात्र 450 रुपये ही खर्चने होंगे।
इसके लिए सीएम मोहन यादव की कैबिनेट ने 160 करोड़ का बजट पास किया है। लाड़ली बहनों को मिलने वाले गैस सिलेंडर पर सरकार सब्सिडी देगी। यानि कि अब प्रदेश की लाड़ली बहनों की तो बल्ले-बल्ले हो गई है। मप्र सरकार लाड़ली बहनों को दिए जाने वाले प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर 398 रुपए की सब्सिडी देगी।
जिससे 848 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब मात्र 450 रुपए में मिलेगा। राखी से पहले सीएम मोहन यादव का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।