भारतीय थल सेना, पैदल सेना, वायु सेना और नौसेना के सभी तीनों अंग 29 मार्च से यहां भोपाल के फौजी मेले में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। मेले का आयोजन 29 मार्च से एमवीएम कॉलेज मैदान भोपाल में होगा। इस मेले का समापन 2 अप्रैल को होगा।
मेले को आयोजित किए जाने का उद्देश्य भारतीय सेना की ताकत को आम लोगों के साथ साझा करना है। भर्ती को लेकर भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी। पांच दिवसीय फौजी मेले में लोगों को भारतीय सेना, उनके हथियार, उनके प्रशिक्षण कौशल, युद्ध की अति आधुनिक तकनीक, टैंक, भारी तोपों आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।
मेले में सेना के विमान, जेट लड़ाकू विमान, लड़ाकू हेलीकॉप्टर और अन्य लड़ाकू उपकरणों को भी साझा किया जाएगा। वहीं, नौसेना इस समारोह में युद्ध पोतों, पनडुब्बियों और अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी साझा करेगी। भारतीय सेना की तीनों शाखाएं पैदल सेना, वायु सेना और नौसेना समारोह में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।