भोपाल: प्रदेश के सूचीबध्द अस्पतालों में 31 मार्च तक आयुष्मान योजना के लिये हेल्प डेस्क बनाना होगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय ने सभी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को इस संबंध में हिदायत जारी कर दी है। सूचीबध्द सरकारी अस्पतालों में इस हेल्प डेस्क को बनाने का व्यय रोगी कल्याण समिति की निधि से वहन किया जायेगा जबकि सूचीबध्द निजी अस्पतालों में यह व्यय स्वयं अस्पताल प्रबंधन वहन किया जायेगा।

इस हेल्प डेस्क को सहज दृश्य स्थान पर लेपटाप/डेस्कटॉप, प्रिन्टर और बायोमीट्रिक मशीन रखना होगी तथा पीएम एवं सीम के चित्र भी लगाने होंगे। इस हेल्प डेस्क जिसे कियोस्क भी नाम दिया गया है, से आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल में इलाज कराने के लिये आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी तथा उन्हें इधर-उधर नहीं भटकना होगा। इस कियोस्क पर ही उनका पंजीयन एवं सत्यापन हो जायेगा।