इंदौर में पठान फिल्म का विरोध अब तनाव का कारण बनता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पठान फिल्म के विरोध करते हुए पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी किए जाने के बाद मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतर आया है। 

चंदन नगर और छत्रीपुरा थाने का घेराव करने बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि पठान फिल्म  का विरोध अपनी जगह  है लेकिन इसकी आड़ में पैगंबर मोहम्मद पर जिस तरह की टिप्पणी की गई है उसका हम विरोध करते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने क़हा कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वालों पर एफआईआर की जानी चाहिए। 

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के तन्नू शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के विरोध के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। 
ये नारे कस्तूरी सिनेप्लेक्स पर लगाए गए थे।

वहीं इंदौर कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा है कि कस्तूरी सिनेप्लेक्स पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक नारेबाज़ी पर FIR की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के सभी सिनेमाघरों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।