इन दिनों मौसम में काफी गर्म हो चला है। पशु-पक्षी, पेड़-पौधे सभी मौसम की मार के चलते बेहाल नज़र आ रहे हैं। इसी के चलते वन्य प्राणी पानी की तलाश में गांव का रुख कर रहे हैं।
इसी तरह का एक मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट के उमरवाड़ा खड़गपुर गांव से सामने आया है। हुआ यूं कि इस गांव में एक भालू घुस गया।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें भालू को एक घर की छत पर चढ़े हुए देखा जा सकता है। इसी के चलते वन विभाग दो दिन से रेस्क्यू में लगा रह परंतु वनकर्मी भालू को पकड़ पाने में असमर्थ रहे।
12 घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी वन अमला भालू नहीं पकड़ सका। बताया गया कि पिंजरा खराब था और वनकर्मी भालू के हमले से डर रहे थे, जिसके कारण वे भालू को नहीं पकड़ सके।