BHEL टाउनशिप में कुल 7500 क्वार्टर हैं, लेकिन इनमें सिर्फ तीन हजार लोग ही रहते हैं। बाकी घर खाली हैं, जिसके चलते सुनसान पड़े इस इलाके में आपराधिक घटनाएं घटित होने की संभावना रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए BHEL प्रशासन ने अब तीन हजार मकानों की मरम्मत और आवंटन की योजना बनाई है।

जी हां राजधानी भोपाल में बीएचईएल कॉम्प्लेक्स के क्वार्टरों की हालत खस्ता हो गई है। जिसके चलते अब BHEL प्रशासन ने साढ़े सात हजार मकानों में से डेढ़ हजार मकानों को तोड़ने का निर्णय लिया है। दरअसल, पुलिस का कहना है कि खाली पड़े मकानों में आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। जिसकी वजह से BHEL प्रशासन ने ये निर्णय लिया है।

हालांकि BHEL प्रशासन ने पुलिस के दावे को खारिज कर दिया है। भेल प्रशासन का कहना है कि बेहद खराब मकानों को तोड़ने का फैसला लिया गया है। इससे पहले भी दो से तीन चरणों में मकान तोड़े जा चुके हैं।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की टाउनशिप भोपाल में बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। पहले इस बस्ती में काफी चहल-पहल थी, लेकिन अब यहां सन्नाटा पसरा रहता है। दरअसल, BHEL में काम करने वाले लोगों की संख्या अब कम हो गई है। पहले यहां करीब 22 हजार कर्मचारी थे, जो अब घटकर 4500 से भी कम रह गये हैं। अब अधिकांश कर्मचारी अपना मकान बनाकर बस्ती से बाहर रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने क्वार्टरों का रख-रखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है।

भेल टाउनशिप में कुल 7500 क्वार्टर हैं, लेकिन इनमें सिर्फ तीन हजार लोग ही रहते हैं। बाकी घर खाली हैं. इस सुनसान जगह पर आपराधिक घटनाएं घटित होने की संभावना रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए भेल प्रशासन ने अब तीन हजार मकानों की मरम्मत और आवंटन की योजना बनाई है।

भेल के एजीएम पीआर विनोदानंद झा ने बताया कि 1500 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो जायेंगे। इसके लिए टेंडर भी कर दिए गए हैं। शेष तीन हजार आवासों की मरम्मत कर कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। BHEL अपने कर्मचारियों के अलावा सीआईएसएफ कर्मचारियों और अन्य सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को भी मकान आवंटित करता है। 

झा ने कहा कि हमारे गार्ड पूरी बस्ती में गश्त करते हैं। हालाँकि, चारों ओर निजी संपत्ति होने के कारण, टाउनशिप अब सभी दिशाओं से खुली है। कभी-कभी कोई घटना घटित होने पर हम उचित कार्रवाई करते हैं। हमने गश्त के लिए गोविंदपुरा और पिपलानी थाने को एक-एक बोलेरो गाड़ी और ड्राइवर दिया है।