विंध्य क्षेत्र को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को रीवा एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे। नए एयरपोर्ट से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और अन्य क्षेत्र में विकास के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के नए एयरपोर्ट निर्माण की लागत 239.95 करोड रुपए है। अगस्त 2023 से 72 सीटर विमानों का आवागमन शुरू हो सकेगा। वर्तमान में उपलब्ध 65 एकड़ जमीन रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए 27 जनवरी को भारतीय विमानन प्राधिकरण को 99 साल की लीज पर सौंपी जा चुकी है।
CM शिवराज सिंह चौहान 15 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। CM वायुयान से सुबह 11.40 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे जबलपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे रीवा पहुंचेंगे। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ एयरपोर्ट कार्य का शिलान्यास कर महिला सम्मेलन में भाग लेंगे।
एयरपोर्ट निर्माण के लिए 258 एकड़ आवश्यक अतिरिक्त जमीन का भू वर्जन किया जा रहा है। इसमें ग्राम चोरहटी उमरी, चौरहटा अगडाल तथा पतेरी की भूमि शामिल है। भू अर्जन की कार्यवाही 15 मार्च तक पूरी हो जाएगी भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट निर्माण का टेंडर निर्माण एजेंसी को दिया जा चुका है।
निर्माण एजेंसी में उपलब्ध 64 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है सबसे पहले वर्तमान हवाई पट्टी की चौड़ाई दोनों ओर 3.5 मीटर बढ़ाई जाएगी इसके बाद इसके बाद इसके सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।