मध्यप्रदेश में NIA और ATS  को एक बड़ी सफलता मिली है। राजधानी भोपाल के ऐशबाग और छिंदवाड़ा से आधा दर्जन संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। वहीं भोपाल के बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहतअफजा से 4 लोगों की धरपकड़ की गई है।

बताया जा रहा है, कि इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकी HUT (हिज्ब उत तहरीर) संगठन से जुड़े थे। आतंकियों के पास से संदिग्ध दस्तावेज और देश विरोधी सामग्री भी बरामद की गई है। एमपी में इससे पहले JMB, PFI, अलसुफा के आतंकी पकड़े जा चुके हैं।

अब HUT के संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद ये कहा जाने लगा है, कि मध्यप्रदेश आंतकियों का पनाहगार बनता जा रहा है।