भोपाल: राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट में अब कार्यरत सभी डाक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति जीपीएस बेस्ड बायो मीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम यानि सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जायेगी। इस एप पर प्रविष्टि संबंधी कार्यवाही सीएमएचओ, सिचिल सर्जन, क्षेत्रीय संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक द्वारा सम्पादित की जायेगी।
इस संबंध में स्वास्थ्य आयुक्त डा. सुदाम पी खाड़े ने निर्देश जारी कर दिये हैं। निर्देश में बताया गया है कि सभी डाक्टरों एवं कर्मचारियों की ई-मेल आईडी निर्मित की जा चुकी है।