निवाड़ी टीकमगढ़ में भारी बारिश करने वाला 'बिपरजॉय' तूफान अब रीवा शहडोल में शिफ्ट हो गया है। इससे आज रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। रीवा, शहडोल के अलावा सतना, सीधी सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर में 3 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है। 

भोपाल, इंदौर संभाग में भी बारिश की संभावना है। भोपाल में तीन दिन से बादल व उमस का माहौल है वहीं जबलपुर में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम, तो कभी तेज बारिश हो रही है। छिंदवाड़ा में भी बारिश ने मौसम बदल दिया है। पचमढ़ी में भी इस सीजन की पहली बारिश हुई है।

बताया जाता है कि मानसून की दूसरी ब्रांच बंगाल की खाड़ी अभी एक्टिव है। कल ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया । मानसून के आगे मध्यप्रदेश में अगले बढ़ने के चलते यह 48 से 72 घंटों में एंट्री कर लेगा । प्रदेश के पूर्वी हिस्से से यह आएगा। शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, मंडला से मानसून एंटर करेगा और फिर आगे बढ़ेगा।