प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के देश में 9 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर 15 मई से 15 जून 2023 के बीच भाजपा महासंपर्क अभियान चलकर घर घर तक जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सुशासन के 9 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए 15 मई से 15 जून 2023 के बीच भाजपा महासंपर्क अभियान में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर जाएंगे। https://twitter.com/BJP4MP/status/1651492303830237187?s=20
भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीडी शर्मा ने जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं बूथ प्रबंधन जिला प्रभारियों से बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर संवाद किया। इस दौरान संगठन प्रभारी मुरलीधर राव समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।