मध्यप्रदेश के धार में बुधवार को एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब यहां पर पुलिस प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक राठौर के घर पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें बुलडोजर की सहायता घर को तोड़ा जा रहा है।

आरोपी दीपक राठौर को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए  पुलिस मुस्तैदी से काम कर रहीथी । आपको बता दें धार शहर के वसंत विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह 11 बजे एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। https://twitter.com/sirajnoorani/status/1651281555426537474?s=20

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी देवेंद्र धुर्वे सहित पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। नौगांव थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की गोली मारकर हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती पर फायरिंग करने वाले का अब तक पता नहीं चल सका है। 

जानकारी के अनुसार शीतला माता मंदिर के पास वसंत विहार में रहने वाली पूजा चौहान संजय कॉलोनी कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थीं। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है, कि आरोपी पर युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।