मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव अफरा तफरी मच गई। हुआ यूं कि जब एक दलित युवक की बारात गांव में निकल रही थी, तभी गांव के कुछ रसूखदार दबंगों ने दूल्हे और घोड़े पर पत्थर बरसाना चालू कर दिए जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई।

दलित युवक की शादी में पत्थर फेंके जाने के बाद यहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। बावजूद इसके दबंगों ने बारात पर पत्थर फेंकना जारी रखा।

इस दौरान हुए विवाद के चलते जब पुलिस की मदद से जब बारात निकालने की कोशिश की गई तो पुलिसकर्मियों पर भी कथित तौर पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है, कि इस पत्थरबाजी के दौरान, 3 लोग घायल भी हो गए।  पुलिस ने 70 लोगों के पर मामला दर्ज किया है। दर्जनों लोगों पर मामले में FIR दर्ज़ की गई है।