मध्यप्रदेश में वन विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने विज्ञापन जारी किया है, जिसमें वनरक्षक के 1772 पद, क्षेत्र रक्षक के 140 पद, जेल प्रहरी के 200 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी है।

पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष, अधिकतम उम्र 33 वर्ष के साथ आरक्षण के अनुसार आयु सीमा में छूट भी है। अलग-अलग पदों की लिए योग्यताएं अलग अलग हैं जिनमें शारीरिक मापदंड भी शामिल है। पदों के लिए परीक्षा 11 मई 2023 से प्रारंभ होगी। 

आवेदन शुल्क:-

सामान्य वर्ग – 500 रुपए प्रति पद,

अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़ा वर्ग – 250 रुपए प्रति पद

ऑनलाइन आवेदन कियोस्क की माध्यम से भरने वाले अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क 60 रुपए भी देना होगा।  इसके अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूज़र के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपए शुल्क देना होगा।