प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के कार्यक्रम में शहडोल जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस डिंडोरी जिले के धनुवासागर गांव से ग्रामीणों को लेकर शहडोल जा रही थी। हादसे में 24  लोगों के घायल होने की खबर है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ कर रहे हैं। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि वर्चुअली शामिल होंगे।

प्रदेश के 20 जनजातीय बहुल जिलों के 89 विकासखण्डों के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद की पूरी रिपोर्ट होगी।