सोशल मीडिया पर एक कार चालक का खतरनाक तरीके से कार ड्रिफटिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी नागरिक ने ये वीडियो रिकॉर्ड करके DCP ट्रेफिक पुलिस इंदौर को भेजा था।
वीडियो में देखा जा सकता है, कि एक कार इंदौर की एक व्यस्ततम सड़क चालक एक महंगी कार से ड्रिफटिंग यानि कि असावधानी पूर्वक कार को गोल-गोल घुमा रहा है। इस तरह के स्टंट करके कार चालक ने अपने साथ-साथ आम नागरिकों की जान भी खतरे में डाल दी। मामला इंदौर के लसूड़िया इलाके का बताया जा रहा है।
इंदौर में रोड पर महंगी कार से स्टंट कर रहे युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जायसवाल का ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। यातायात पुलिस के सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी ने बताया कि स्टंट करने वाले युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है।