भोपाल के सूखी सेवनिया थाने में एक नर्स की रिपोर्ट पर अस्पताल संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर महिला का शोषण कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रहती है और एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। सितंबर 2021 में अस्पताल के डॉक्टर मुकेश ने उसे रात के समय एक पशेंट की देखभाल के लिए बुलाया था। नर्स अस्पताल पहुंची तो डॉ. मुकेश ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने शादी करने का वायदा किया और किसी को बताने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
डॉक्टर ने अपनी शादीशुदा होने की बात भी नर्स से छिपाई थी। नर्स को जब इसका पता चला तो उसने डॉक्टर पर शादी के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद डॉक्टर ने शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर नर्स ने थाने जाकर उसके खिलाफ बलात्कार और एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।