भोपाल: केंद्र सरकार ने भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों का आवंटन वर्ष बदल दिया है। ऐसा इनके आवंटन वर्ष त्रुटिपूर्ण होना बताया जा रहा है। दरअसल मप्र में पदस्थ राज्य वन सेवा के दो अधिकारियों को आईएफएस अवार्ड किया गया था और उन्हें वर्ष 2009 बैच दिया गया था।
इनमें उप वन संरक्षक कार्य आयोजना मुख्यालय भोपाल शिवाजी त्रिपाठी तथा डीएफओ नरेश दोहरे शामिल थे। लेकिन सालों बाद जब इनकी फाईल प्रमोशन कें लिये खुली तो पाया गया कि इन्हें पहली डीपीसी में आईएफएस नहीं बनाया गया था और बाद में बना दिया गया था। इसलिये अब इनके बैच 2009 को निरस्त कर क्रमश: वर्ष 2013 एवं वर्ष 2014 कर दिये गये हैं। डीएफओ नरेश दोहरे इस समय निलम्बित भी चल रहे हैं।