भोपाल: नौरादेही अभयारण्य की बाहरी सीमा पर 1390 रनिंग मीटर में 20 लाख 85 हजार रुपये लागत से चेनलिंग फेंसिंग की जायेगी। यह धनराशि वन विभाग की वन्यप्राणी शाखा के अंतर्गत संचालित एमपी टाईगर फाउण्डेशन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।

उल्लेखनीय है कि नौरादेही को टाईगर रिजर्व घोषित किया जान है तथा यहां गांधी सागर के बाद चीते भी बसाये जाने हैं। इस अभयारण्य में 14 लाख रुपये की महिन्द्रा स्कर्पियो और 8 होंडा शाईन मोटर सायकल भी पैट्रोलिंग वाहन के रुप में खरीदी जायेंगे तथा इसका भुगतान भी टाईगर फाण्डेशन सोसायटी से किया जायेगा। इस प्रकार, नौरादेही अभयारण्य में 43 लाख 41 हजार रुपये टाईगर फायडेशन से व्यय किये जायेंगे।