भोपाल: राज्य के संस्कृति विभाग ने छिन्दवाड़ा जिले की चांद तहसील के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र नीलकंठी कला में स्थित प्राचीन गोदड़देव मंदिर को मप्र प्राचीन स्मारक, पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है। 

यह प्राचीन मंदिर 0.004 हैक्टेयर क्षेत्र में है तथा इसका स्वामित्व राज्य शासन के पास है और यहां धार्मिक पूजा होती है। इस मंदिर को राज्य संरक्षित घोषित किये जाने से अब इस मंदिर के सौ मीटर व्यास में कोई भी निर्माण एवं खनन प्रतिबंधित रहेगा जबकि इस सौ मीटर के बाहर दो सौ मीटर के व्यास में निर्माण एवं खनन रेगुलेटेड रहेगा यानि अनुमति लेकर निर्माण एवं खनन किया जा सकेगा।