माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने का कथित मामला सामने आया है। इसका एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे मोबाइल से प्रश्नों को देखकर गाइड से चिट बनाते हुए नजर आ रहे है। हालांकि दोपहर मेट्रो इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों की माने तो यह वीडियो बैरसिया के एक सरकारी स्कूल के बाहर का बताया जा रहा है। वहीं मामले में अधिकारियों ने किसी प्रकार के पेपर लीक होने की बात से इंकार किया है।

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि पेपर वायरल होने की सूचना सुबह करी 8:30 बजे मिल थी, जिसके बाद एक टीम तत्काल परीक्षा केंद्र पर भेजी गई थी। परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई है। वहां से किसी प्रकार का पेपर लीक नहीं हुआ है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे केंद्र के बाहर के बच्चे दिखाई दे रहे हैं। डीईओ ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।