महाराष्ट्र-गुजरात दिवस के अवसर पर राजभवन भोपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'अखंडता का उत्सव' आयोजित किया गया। सांस्कृतिक समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और दोनों राज्यों की जनता को शुभकामनाएं दीं साथ ही मध्यप्रदेश की प्रगति रिपोर्ट भी सामने रखी। 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र को पूरे देश में साकार किया है। इसी भावना के अनुरूप आज महाराष्ट्र गुजरात दिवस है। मैं दोनों राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर की मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। परमपिता परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि हमारे दोनों महान राज्य प्रगति करें विकास करें। देश की प्रगति और विकास में अतुलनीय योगदान दें।

सीएम ने आगे कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। हमारा पांच हजार साल से ज्यादा का ज्ञात इतिहास है। आज जिन्हें विकसित देश कहा जाता है जब वहां सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तब भारत में वेदों की ऋचाएं रची दीं गई थीं।

सीएम शिवराज ने इस मौके पर महाराष्ट्र और गुजरात के इतिहास और संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि देखो मुल्क मराठों का, छत्रपति शिवाजी महाराज उनके शौर्य की गाथाएं, महापुरुषों की ऐसी मालिकाएँ जिनका वर्णन करूं तो घंटों लग जाएं। कितने महापुरुष कितने संत हुए हैं इस धरती पर, संत तुकाराम से लेकर संतों की एक परंपरा रही है। वैसे ही गुजरात है। आज भारत इस स्वरूप में है, तो इसका श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1652926368081141761?s=20

सीएम ने आगे कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल ना होते तो भोपाल के नवाब ने आंखें दिखा दी थीं, जूनागढ़ के नवाब, हैदराबाद के निजाम के संदर्भ में भी  सरदार पटेल टेढ़ी उंगली करके घी निकाल कर लाये  इन राज्यों को भी भारत में विलीन किया। महात्मा गांधी जी विश्वबन्ध हैं, अद्भुत बापू। आज भी कीर्तिगाथाएं प्रसांगिक हैं दुनिया को सास्वत शांति का संदेश दे रहे हैं।

गर्व होता है गुजरात की इसी धरती पर जन्म लिया नरेंद्र भाई मोदी ने, देश के मान, सम्मान, प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाने का चमत्कार किया। नरेंद्र भाई मोदी एक व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं कितनी दिशाओं में काम करते हैं। कल आपने मन की बात सुनी होगी जो हर महीने देश के अनसीन हीरो को सामने लाने और उन्हें प्रतिष्ठित करने का काम करते हैं।

सीएम ने बताया कि कि दोनों राज्यों से मेरे व्यक्तिगत रिश्ते हैं, महाराष्ट्र का मैं जमाई हूं, और गुजराती समाज स्कूल में मैं पढ़ा हूं। दोनों राज्य प्रगति और विकास कर रहे हैं, मुंबई हमारी वाणिज्यिक राजधानी है। उद्योगों का प्रमुख केंद्र है। फिल्म उद्योग के कारण भी महाराष्ट्र की ख्याति है, देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार मुंबई बाजार। गुजरात सहकारिता का सूत्र है अमूल्य चमत्कार किया है सहकारिता आंदोलन की सफलता का सबसे अच्छा उदाहरण है। उसी से प्रेरणा लेकर हमने सांची दुग्ध संघ बनाया। दो दशकों में गुजरात ने अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सबसे तेज विकासशील शहरों में गुजरात का अहमदाबाद अपना नाम दर्ज करा चुका है। https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1652925201846525952?s=20

मुख्यमंत्री शिवराज ने इस मौके पर MP की उपलब्धियां भी बताईं। उन्होंने बताया कि हमारा मध्यप्रदेश भी कम नहीं है। हमारी ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6 %थी जो देश में नम्बर एक थी। हमारी जीएसडीपी जो कभी 71 हजार करोड़ हुआ करती थी आज 15 लाख करोड़ पार कर गई है। हमने जब सरकार संभाली तब पर कैपिटा इनकम 11000 थी आज बढ़कर 1 लाख 40 हजार हो गई है। देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान जो 3% हुआ करता था आज मध्यप्रदेश के योगदान 4.6% हो गया है।