भोपाल के करोंद मैदान में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आज बुधवार को पांचवा और आखिरी दिन है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पं. विधायक प्रदीप मिश्रा से मिलने रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां से वे पंडित मिश्रा के साथ स्मार्ट पार्क पहुंचे और पौधारोपण किया। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी थे।
इधर कथा के अंतिम दिन बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्री कथा में शामिल हो सकते हैं। पिछले चार दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए अतिरिक्त पंडाल बढ़ाए गए हैं।
इधर गर्मी को देखते हुए पंडाल के चारों ओर लगे एक हजार नलो द्वारा पानी की भरपूर व्यवस्था की गई है। पंडाल के चारों ओर पाइप लाइन बिछाई गई है। 300 से ज्यादा पंखे-कूलर लगाए गए हैं। टेंट में 100 से ज्यादा बड़े टीवी स्क्रीन लगे हैं। ताकि अंतिम छोर तक बैठे भक्त कथा को आसानी से सुन व देख सकें। पंडाल से डेढ़ किमी दूर मुख्य मार्ग पर भी लोग कथा सुन रहे हैं।