बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दल एकजुट हुए थे। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई 15 विपक्षी दलों के नेता एक साथ नज़र आये थे। अब इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर तीखा तंज कसा है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “जब बाढ़ आती है, तो अपनी जान बचाने के लिए सभी जीव-जन्तु एक ही पेड़ पर बैठ जाते हैं। इन जानवरों में मेंढक, सांप और बंदर सभी नज़र आ रहे हैं, क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है और मोदी जी के समर्थन और लोकप्रियता की बाढ़ से बचने के लिए सभी एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।”
“सीएम शिवराज ने आगे कहा कि काठ की हंडी बस एक बार चढ़ती है, कितनी भी विपक्षी एकता करने लगें कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता का निष्कर्ष क्या है मैंने तो एक ही सुना कि लालू यादव कह रहे हैं। तुम्हारी मम्मी बहुत शिक़ायत कर रही हैं, कि तुम शादी कर लो। शादी कर लो दूल्हा बन जाओ बारात में हम आएंगे। बाकी और दूल्हा कौन है और बारात कौन सी है इसका ठिकाना ही नहीं है।