मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को आयोजित यूथ महापंचायत में राज्य की नई युवा नीति को लांच किया। इस मौके पर CM शिवराज ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित यूथ महापंचायत में आये सभी युवा प्रतिभागियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'यूथ महापंचायत' एवं 'युवा नीति' की घोषणा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं  अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी, सुखदेव जी, राजगुरू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की युवा नीति, युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति की विशेषताएँ पूरे देश में पहुँचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो। 

यूथ महापंचायत में 17 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रत्येक जिले से आये युवाओं के अलावा लाखों युवा वर्चुअल रूप से भी यूथ महापंचायत में जुड़े। इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया गया। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय भी इसका प्रसारण हुआ।