नसरुल्लागंज का गौरव दिवस दो अप्रैल को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान नगर को अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। गौरव दिवस के अवसर पर नसरुल्लागंज में नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 80 करोड़ 94 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। जिसमें 76 करोड़ 25 लाख 51 हजार रुपए की लागत के 16 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार रूपए के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
सांसद - कलेक्टर ने ली बैठक
गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए सांसद रमाकांत भार्गव तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नसरुल्लागंज में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से सम्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम नागरिकों के बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, पेयजल, यातायात, शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिक गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सके, इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम का पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात सांसद भार्गव तथा कलेक्टर सिंह ने गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को दिए।
इन कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास
मुख्यमंत्री चौहान गौरव दिवस के अवसर पर नसरुल्लागंज में नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 80 करोड़ 94 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। जिसमें 76 करोड़ 25 लाख 51 हजार रुपए की लागत के 16 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार रूपए के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।