भोपाल की सड़कों पर कलेक्टर आशीष सिंह गुरुवार को घूमते दिखे। सुबह 10 बजे से वे यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निकले। ट्रैफिक मैनेजमेंट पर फोकस करने कलेक्टर आशीष सिंह ने अन्य अधिकारीयों को जरूरी निर्देश भी दिए।

इस दौरान भोपाल शहर के ब्लैक स्पॉट को बंद करने के अलावा बंसल अस्पताल के सामने सड़क को चौड़ा करने की भी योजना पर विचार किया गया। यहाँ  पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग नंबर 10 के लिए दुकानें हटाई जाएंगी। 

कलेक्टर सुबह टीटी नगर और फिर शिवाजी नगर स्थित चौपाटी के बाद 10 नंबर मार्केट पर पहुंचे। यहाँ पार्किंग को लेकर अधिकारियों से उनकी चर्चा हुई।
यहां कुछ दुकानें पार्किंग के रास्ते में आ रही हैं। उन्हें हटाने को लेकर भी चर्चा हुई। 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर के सामने पट्टी पर सड़क का निर्माण होना है।

कलेक्टर आशीष सिंह इसके बाद बंसल हॉस्पिटल के सामने भी पहुंचे। चूना भट्टी चौराहे से शैतानसिंह चौक के बीच सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसलिए बंसल अस्पताल के सामने की सड़क को भी चौड़ा करने में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए गए।