कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस मंत्रालय में आयोजित की जा रही है। सीएम शिवराज आज कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस में विभाग अनुसार कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग की दृष्टि से ये कांफ्रेंस काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सीएम जल जीवन मिशन, सीएम राईज स्कूलों के संचालन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
सीएम शिशु मृत्युदर नवजात शिशु मृत्युदर मातृ मृत्युदर को कम करने हेतु किये जा रहे प्रयासों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न उपकरण प्रदाय संबंधी योजना में सैचुरेशन तथा संबल 2 योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे।
कांफ्रेंस में सीएम पेसा नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के क्रियान्वयन की समीक्षा, नगरीय क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास भवन निर्माण अनुज्ञा उपलब्ध कराने की कार्यवाही की समीक्षा करेंगे।
आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश की समीक्षा, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का प्रस्तुतिकरण जैसे विषयो पर चर्चा की जाएगी।