भोपाल: राज्य के वन विभाग ने बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व सहित उमरिया जिले में विभिन्न गड़बडिय़ों की जांच हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है तथा समिति को पन्द्रह दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा है।
समिति में एपीसीसीएफ वित्त एपी शर्मा, एपीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ शुभरंजन सेन एवं एपीसीसीएफ कार्य आयोजना जबलपुर प्रदीप वासुदेवा नियुक्त किये गये हैं। यह समिति उमरिया में एक छोटे हाथी को वनकर्मियों द्वारा जलाने, अवैध कटाई होने एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में पर्यटकों के टिकटों की कालाबाजारी करने के मामलों की जांच करेगी।
प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह जोकि उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, ने भी इन गड़बडिय़ों की शिकायत सीएम से की थी।