प्रदेश की कानून व्यवस्था सवाल खड़ा हो गया है। इंदौर-महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में  6 साल के मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गई। मामला सामने आया है। आरोपियों ने चार करोड़ की फिरौती मांगी थी । 

जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा हर्ष सिंह अचानक लापता हो गया था। इसके बाद चार करोड़ की फिरौती की बात सामने आई थी लेकिन आरोपियों ने हर्ष की हत्या कर दी।

देर रात पता चला कि बच्चे का शव चोरल में आने वाले गांव की एक पुलिया के नीचे मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और  बच्चे के शव को बरामद कर महू के सिविल अस्पताल लेकर आए हैं। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी में किशनगंज पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है वही इसमे परिवार से जुड़े लोगों पर ही आशंका है कि पैसे के लिए उन्होंने ही ये काम किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।