विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में दोनों ही दल एक दूसरे को झटका देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार भाजपा ने कांग्रेस विधायक की बहन को पार्टी में शामिल कर बड़ा झटका दिया है।
दरअसल पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री एवं महेश्वर विधायक विजयालक्ष्मी साधो की बहन प्रमिला साधो ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विजयालक्ष्मी साधो कांग्रेस की बड़ी आदिवासी चेहरा मानी जाती है। इनके पिता स्व.सीताराम साधो भी कांग्रेस के बड़े आदिवासी चेहरा रहे हैं।
यह घटनाक्रम इसलिए अहम् माना जा रहा है क्योकि प्रदेश की सियासत अब आदिवासी वर्ग के इर्द-गिर्द सिमटती दिख रही है। भाजपा इस वर्ग पर पूरा ध्यान केंद्रित कर अपनी रणनीतियों को अंजाम दे रही है।