मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को सहरिया, बैगा, भारिया जनजाति के हितग्राहियों व उनके परिवारों से वीसी के जरिये बात की और जीवनयापन में आ रही कठिनाईयों व गुजर बसर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जिनके पास रहने की जमीन नहीं हैं। उन्हें फिलहाल मुफ्त में रहने की जमीन का बंदोबस्त होगा। फिर सहरिया बैगा भारिया जनजाति के हितग्राहियों को आवास योजना से जोड़ा जायेगा। उन्होंने इस जनजाति के परिवारों को आहार अनुदान राशि का वितरण किया है।

सीएम ने इस्ट्राग्राम पर बच्चों से लाइव संवाद में भी जुड़े। बाद में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता हमारे लिये साध्य नहीं है। जबकि काग्रेंस सत्ता के लिये किसी भी हद तक झूठ बोलकर इसे हथियाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरे प्रदेश में विकास यात्राको अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि लोगों की हर समस्या का समाधान हो इसीलिये विकास यात्रा को महायज्ञ की तरह लिया गया है। शिवराज ने अशोकनगर, उज्जैन, नीमच, रीवा, हरदा जिले का उल्लेख करते हुये यहां प्रशासन द्वारा किये गये  

नवाचारों की सराहना की। कांग्रेस नेता कमलनाथ से आज शिरूराज ने फिर सवाल किया और कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में सहायक कृषि आधारित उद्योग को विकसित करने रियायती ऋण का वादा किया था सवा साल में क्या किया यह नाथ को बताना चाहिये । 
 
राघोगढ़ अध्यक्ष कांग्रेस के खाते में

राघोगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। वार्ड 7 से जीते विजय कुमार साहू नगरपालिका अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 16 वोट मिले, जबकि भाजपा कैंडिडेट को 8 वोट मिले। राघोगढ़ नगरपालिका प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृहनगर की नगरपालिका है। गठन के बाद से ही अभी तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा है। भाजपा एभी तक यहां अध्यक्ष नहीं बना पाई है। सीटों के मामले में भी भाजपा पीछे ही रहती है। अब तक केवल एक बार दोनों दलों की
12-12 सीटें आयी हैं। हालांकि, तब भी अध्यक्ष कांग्रेस का ही बना था।