इंदौर के में बुधवार देर रात करणी सेना के पदाधिकारी मोहित सिंह पटेल की संदिग्ध मौत हो गई। मोहित के सीने में दो गोली लगी हैं। गोलियां लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गई थीं। मोहित ने खुद को गोली मारी या किसी और ने यह अभी खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पहले हत्या के एंगल से जांच की जा रही थी, अब आत्महत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी गई है। मोहित के हाथ में गन पाउडर मिला है। पुलिस को संपत्ति विवाद के अलावा किसी से आपसी विवाद की आशंका है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक मोहित सिंह पटेल के पुत्र दिलीप सिंह पटेल की अज्ञात व्यक्ति ने बिसनखेड़ा के सेवा कुंज अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद वहां पहुंचे दो दोस्त ही उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहित की फेसबुक प्रोफाइल से पता चला कि वह भाजपा नेताओं से जुड़ा हुआ था। वह जमकर अपनी फोटो और मैसेज अपलोड करता था। तस्वीरों से पता चलता है, कि वह अपने पास एक रिवॉल्वर भी रखता था।