भोपाल: डीजीपी ने कार्यपालिक बल के विभिन्न रैंक यानि सूबेदार से रक्षित निरीक्षक, उपनिरीक्षक से निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक की योग्यता सूची तैयार करने एवं उन्हें समयमान वेतनमान स्वीकृत करने के लिये विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष एडीजीपी एसटीएफ व्हीके माहेश्वरी बनाये गये हैं जबकि डीआईजी शिकायत सुश्री चैत्रा एन तथा एआईजी एससीआरबी हेमंत चौहान सदस्य बनाये गये हैं।