भोपाल: राज्य सरकार ने राजस्व विभाग के शीघ्रलेखकों का पदनाम बदल दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ राजस्व विभाग के शेघ्रलेखक ग्रेड-1 का पद नाम वरिष्ठ निज सहायक, शीघ्रलेखक ग्रेड-2 का पद नाम निज सहायक तथा शीघ्रलेखक ग्रेड-3 का पद नाम शीघ्रलेखक होगा।

इसी प्रकार, अब जिला, अनुभाग और तहसील कार्यालय स्थापना में पदस्थ राजस्व विभाग के शीघ्रलेखक ग्रेड-2 का पद नाम निज सहायक तथा शीघ्रलेखक ग्रेड-3 का पद नाम शीघ्रलेखक होगा। ये सभी पद तृतीय श्रेणी लिपिक वर्गीय के होंगे।