पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हरदम सुर्खियों में रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री आए दिन ऐसे-ऐसे बयान देते रहते हैं, जिससे वह लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में आ गए हैं।
इस समय बागेश्वर धाम का दरबार जबलपुर जिले के पनागर में लगा है। यहाँ पंडाल में डेढ़ साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। लड़की का नाम देवांशी पटेल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और भीड़भाड़ के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। अब पनागर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पनागर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा चल रही है। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, डेढ़ साल की देवांशी पटेल भी परिवार सहित कटनी जिले से आई थी। बैठक में अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी। बच्ची के परिजन इस बात को लेकर सदमें में हैं। घटना की जानकारी होने पर पनागर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक पुलिस मौत के कारणों की जाँच कर रही है।