आज वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे है, इस मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर भागते हुए तेंदुए की एक तस्वीर शेयर की है। इसके नीचे कैप्शन में दिग्विजय सिंह ने एक संदेश भी लिखा है, मैं एक उत्सुक वाइल्ड लाइफ उत्साही हूं। पिछले साल मुझे मसाई मारा नेशनल पार्क घूमने का सौभाग्य मिला था। यह मेरी उन तस्वीरों में से एक है जिसे मैंने क्लिक की थी। इसमें शिकार का पीछा करते हुए चीते को मैंने क्लिक किया था।
इस तस्वीर के साथ ही दिग्विजय सिंह ने कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं। बहुत ही कम लोग ये जानते हैं, कि दिग्विजय सिंह फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं। इतना ही नहीं उनके कलेक्शन में 5000 से भी ज़्यादा फोटोग्राफ्स शामिल हैं।
वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के मौके पर शेयर की गई इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं। @CaptPandey1 नाम के यूजर ने लिखा है, अद्भुत तस्वीर, पृथ्वी पर सबसे तेज़ जानवर को इतने स्पष्ट रूप से कैप्चर करना आसान काम नहीं है। केवल एक पेशेवर ही कर सकता है।
एक यूजर @Praveen20132586 ने कमेंट किया है मुझे लगता है कि यह वही चीता है जिसे श्रीमान 'चीता प्रसाद नामीबिया वाले' भारत लाए थे। मैं भी एक वन्य जीवन उत्साही हूं राजा साहब।इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है, @Praveen20132586 सबसे पहले यह तेंदुआ है न कि चीता।