मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा के घर पहुंचे। कहने को यह सौजन्य मुलाक़ात थी लेकिन इस मुलाकर को लेकर सियासी अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं। दिग्विजय सिंह के सुरेंद्र पटवा के घर पहुँचने का वीडियो वायरल भी हो रहा है।
दिग्विजय सिंह ने स्वर्गीय सुंदरलाल लाल पटवा के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्वर्गीय पटवा की धर्मपत्नी फूल कवर पटवा से आशीर्वाद लिया। सुरेंद्र पटवा ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाक़ात का वीडियो भी साझा किया है है।
उन्होंने लिखा- आज पूर्व मुख्यमंत्री ,राज्यसभा सदस्य आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी ने भोपाल निवास पर पधारकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्वर्गीय सुन्दरलाल पटवा जी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व आदरणीया बाई जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया व कुशलक्षेम जानी..!! https://twitter.com/SurendraPatwa01/status/1648358812120911872?s=20
इस दौरान स्वर्गीय पटवा की पत्नी ने दिग्विजय सिंह से कहा दिग्विजय तू तो बहुत पतला हो गया है। जिसके बाद दिग्गी ने खिलखिलाकर बोला नहीं मैं तो जैसा था वैसे ही हूं। इसके बाद आत्मीय बातचीत होने लगती है।
भोजपुर विधानसभा से सुरेंद्र पटवा अभी विधायक हैं। वे शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री भी थे लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिल पाया है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह और भजापा विधायक सुरेंद्र पटवा की मुलाक़ात कोई सियासी गुल भी खिला सकती है।