भोपाल: राज्य सरकार ने वन विभाग के अंतर्गत राज्य वन सेवा संवर्ग के सहायक वन संरक्षक के पदों पर दिव्यांगजनों को आरक्षण प्रदान कर दिया है तथा इसके लिये सामाजिक न्याय विभाग ने पदों का चिन्हांकन कर अधिसूचित कर दिया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक वन संरक्षक के स्वीकृत पद 120 में से छह प्रतिशत पद यानि 7 पद दिव्यांगजनों के लिये आरक्षित किये गये हैं। अभी इन कुल 120 पदों में से 92 भरे हुये हैं तथा 28 खाली हैं।
चिन्हांकित सात पदों में से दृष्टिबाधित हेतु 1 पद एवं श्रवण बाधित हेतु 2 पद दिये जायेंगे जबकि लोकोमीटर डिसेबिलिटी जिसमें शामिल हैं- सेरेबल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बोनापन, एसिड अटैक पीडि़त, मस्कुलर डिस्ट्राफी हेतु 2 पद एवं मानसिंक विकलांगता वालों हेतु 2 पद दिये जायेंगे।