भोपाल: प्रदेश के ग्वालियर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इण्डियन इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट से बीई एवं एमबीए करने के बाद भोपाल निवासी सुश्री इरीता मिश्रा को जॉर्जिया साउथर्न यूनिवर्सिटी से लॉजिस्टिक एण्ड सप्लाय चेन विषय पर पीएचडी अवार्ड हुई है, तथा उन्हें वहां एक कन्वोकेशन में यह पीएचडी अवार्ड प्रदान किया गया। इरीता अमेरिका की विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुई हैं। वे मप्र के वन विभाग के सचिव अतुल मिश्रा की सुपुत्री हैं।