भोपाल: प्रदेश के आठ सरकारी कालेजों का नया नामकरण किया गया है। इनमें बड़वानी जिले के सात एवं नर्मदापुरम जिले का एक कालेज शामिल है।
बड़वानी जिले में अब शासकीय महाविद्यालय पाटी का नाम भगवान बिरसा मुंडा शासकीय कालेज, अंजड़ के सरकारी कालेज का नाम स्वामी अमूर्तानंद शासकीय कालेज, राजपुर के सरकारी कालेज का नाम संत श्री सिंगजी शासकीय कालेज, सेंधवा के सरकारी कालेज का नाम वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय कालेज, निवाली के सरकारी कालेज का नाम पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय कालेज, पानसेमल के सरकारी कालेज का नाम श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कालेज एवं बलवाड़ी के सरकारी कालेज का नाम वीर बलिदानी टंट्या मामा शासकीय कालेज होगा।
इसी प्रकार, नर्मदापुरम जिले में सुखतवा स्थित शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय का नाम अब भगवान बिरसा मुण्डा शासकीय कालेज होगा।