राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम तय होने के साथ ही अब शपथ सामारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही एक विधानसभा सीट श्रीकरणपुर पर पांच जनवरी को मतदान होना है।

कांग्रेस ने श्रीकरणपुर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस ने इस सीट पर रूपेंद्र सिंह कुनर को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर के निधन के कारण चुनाव नहीं हो सका था। कांग्रेस ने अब गुरमीत सिंह कुनर के बेटे रूपेंद्र सिंह कुनर को उम्मीदवार घोषित किया है।

हाल ही में निर्वाचन आयोग ने श्रीकरणपुर विधानसभा में चुनाव के लिए नई तिथि घोषित की थी। इसके लिए 12 दिसंबर को गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस सीट के लिए 19 दिसंबर तक नामांकन दर्ज किये जा सकेंगे और 22 दिसंबर तक नाम वापस लेने की तिथि होगी।

सीट पर 5 जनवरी को मतदान छपेगा और 8 जनवरी को मतगणना होगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी। कांग्रेस तमाम प्रयास के बाद भी सत्ता में वापसी नहीं कर पाई थी।