भोपाल: राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने नशामुक्ति का प्रचार-प्रसार करने वाले एक एनजीओ की विभागीय मान्यता खत्म कर दी है। टिमरनी जिला हरदा की अशासकीय संस्था पहल सामाजिक विकास संस्था को 4 अप्रैल 2013 में विभागीय मान्यता प्रदान की गई थी।
भारत सरकार के प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान इस संस्था में अनियमिततायें पाई गईं जिस पर भारत सरकार ने 14 दिसम्बर 2020 को इस संस्था को अनुदान देने पर रोक लगा दी और प्रदाय किये गये अनुदान की ब्याज सहित वसूली के निर्देश जारी किये। इसी आधार पर अब सामाजिक न्याय विभाग ने इस संस्था की विभागीय मान्यता खत्म कर दी है।