मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थथगित कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार 11 जुलाई से शुरू हुआ। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र 15 जुलाई तक चलना था।

दूसरे ही दिन शिवराज सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम सत्र हुआ खत्म  हो गया। कांग्रेस ने आदिवासी उत्पीड़न पर स्थगन माँगा था जो नहीं मिला तो हंगामा हुआ तब विधान सभा अध्यक्ष ने सदन स्थगित कर दिया। अब सारे विधायक चुनाव जीतकर ही सदन में आ पायेंगे।

5 दिनों तक चलने वाला विधानसभा सत्र महज 2 दिनों में ही खत्म हो गया। आज भी पूरे दिन की कार्यवाही कुछ ही घंटों में खत्म हो गई।