सीधी कांड को लकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जाने की भी बाढ़ सी आ गई है। अब इस मामले में 'यू पी में का बा' फेम पूर्वांचल की मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर भी फंसती नज़र आ रही हैं।
नेहा सिंह राठौर पर सीधीकांड के वीडियो को एडिट कर एक सामाजिक संगठन की ड्रेस पहले हुए व्यक्ति का मीम बनाने का आरोप है। इसके बाद नेहा के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में गुरुवार की रात FIR दर्ज की गई है।
हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदोरिया ने बताया कि नेहा सिंह राठौड़ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें वीडियो को एडिट कर इंस्टाग्राम आईडी पर संघ की ड्रेस पहने व्यक्ति जैसा बनाने का आरोप है।
वीडियो में एक सामाजिक संगठन की पोशाक पहने एक शख्स का मीम बनाकर उसे सीधे पेशाब की धारा से जोड़ दिया गया है। नेहा के ख़िलाफ़ शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।