समाजवादी आंदोलन के नेता और इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन का गुरुवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। आज सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4 बजे पंचकुइयां मुक्ति धाम में किया जाएगा।

सांसद कल्याण जैन के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

13 अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे कल्याण जैन देश की छठी लोकसभा (1977) में सांसद थे। जनता पार्टी के अलावा वह संयुक्त समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी और भारतीय लोकदल के भी सदस्य रहे हैं। इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन 1967 में विधायक और 1962 में पार्षद भी रहे।

कल्याण जैन समाजवादी पार्टी प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी दोस्तों में से एक थे। मुलायम सिंह जब इंदौर आते थे तो कल्याण सिंह के घर रुकते और भोजन करते थे। मुलायम सिंह के लिए कल्याण सिंह ने खास तौर पर उनका पसंदीदा दाल बाफला बनवाते थे।